नीतीश के दिल्ली दौरे पर भाजपा का हमला, रविशंकर प्रसाद बोले- अवसरवादी गठबंधन पर देश नहीं करेगा भरोसा

By अंकित सिंह | Sep 07, 2022

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश की राजनीति लगातार गर्म होती जा रही है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने समीकरणों को साधने की कोशिश में जुटे हुए हैं। कुछ दिन तक भाजपा के साथ गठबंधन कर सरकार में रहने वाले नीतीश कुमार ने पलटी मारते हुए महागठबंधन के साथ फिर से सरकार बना ली। वह महागठबंधन में कांग्रेस और राजद सहित वामदलों का नेतृत्व कर रहे हैं। जबसे नीतीश कुमार विपक्ष के खेमे में गए हैं, तब से इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि वह प्रधानमंत्री पद की रेस में प्रबल दावेदारों में से एक हैं। हालांकि, नीतीश कुमार लगातार इससे इनकार करते नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे हैं जहां वह विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। नीतीश की इस कोशिश पर भाजपा ने तंज कसा है।

इसे भी पढ़ें: 'जो अपने को अपनी पार्टी से भी नहीं जोड़ सके, वो भारत जोड़ने की यात्रा पर निकले हैं', कांग्रेस पर भाजपा का तंज

नीतीश ने अपने दो दिवसीय दिल्ली यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, वामपंथी नेताओं सीताराम येचुरी और डी राजा, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव व उनके पुत्र अखिलेश यादव सहित कई अन्य विपक्षी नेताओं से मुलाकात की थी। आज उनकी मुलाकात शरद पवार से हुए है। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि हम लोगों की एक राय है कि अधिक से अधिक दल एक साथ होकर राज्यों और देश के विकास के लिए काम करेंगे। मैंने यह भी कह दिया है कि सब एकसाथ होकर लड़ेंगे तो देश का विकास होगा क्योंकि ये लोग(भाजपा) तो कुछ काम कर नहीं रहे हैं।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश Cricket को तगड़ा झटका, Mustafizur Rahman 4 हफ्ते के लिए बाहर

Mumbai के Andheri में बेकाबू BEST Bus का कोहराम, एक साथ 14 गाड़ियों को रौंदा, कई लोग घायल।

Lock Up में Akanksha का ड्रामा बेनकाब, Diksha Pawar ने खोला Splitsvilla वाला गंदा राज

F-35 लड़ाकू विमानों के लिए Turkey का बड़ा गेम, Russia का S-400 डिफेंस सिस्टम खाड़ी देश को बेचा