कोलंबिया में Rahul Gandhi के बयान पर सियासी बवाल, BJP ने कांग्रेस सांसद को 'मोदी-ए-बिंदु' से ग्रस्त बताया

By एकता | Oct 03, 2025

कोलंबिया में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया बयानों ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस सांसद के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने 100 साल तक लोकतंत्र का चोला ओढ़कर राजशाही को जिंदा रखा, उनसे लोकतंत्र में भाषण देने से ज्यादा हास्यास्पद और विडंबनापूर्ण कुछ नहीं हो सकता, और वह भी लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ।

इसे भी पढ़ें: पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम! ISI से जुड़ा शख्स गिरफ्तार, 2 हैंड ग्रेनेड बरामद

त्रिवेदी ने कहा, 'मोदी-ए-बिंदु' से ग्रस्त है विपक्ष

त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में इतना अंधा हो चुका है कि उसे देश में हो रहा विकास दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा, 'जिसकी आंखों में 'मोदी-ए-बिंदु' है, उसे देश में हो रहा ये सब निर्माण दिखाई नहीं दे रहा। इसका मतलब है कि पीएम मोदी का विरोध करने की मानसिकता इतनी प्रबल हो गई है कि सच्चाई दिखाई देना बंद हो जाती है, और INDI गठबंधन, जिसके नाम में भारत हो सकता है, लेकिन दिल में भारत नहीं है, उसे 'मोदी-ए-बिंदु' मिल गया है।'

इसे भी पढ़ें: TVK जिला सचिव की अग्रिम जमानत याचिका Madras High Court ने खारिज की

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

बता दें कि कोलंबिया में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर भारत के लोकतंत्र को खतरे में डालने का आरोप लगाया, इसे देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। उन्होंने भाजपा-आरएसएस की विचारधारा को 'कायरता' पर आधारित बताते हुए कहा कि यह कमजोरों को निशाना बनाती है और देश की विविधता के लिए खतरा है। राहुल ने लद्दाख और बिहार में सरकार की नीतियों की भी आलोचना की थी।

प्रमुख खबरें

Anahat Singh ने एशियाई खेलों के रजत पदक के बाद 2028 Olympics पर साधी नजरें

Nandigram Bypoll में BJP ने हसीरानी रथ को उतारा, बंगाल चुनाव में फिर उभरा शहीद मां का मुद्दा

Asian Games में भारत-पाकिस्तान Cricket और हॉकी मैचों ने बनाया नया रिकॉर्ड, मिले सर्वाधिक दर्शक

UP Congress: Aradhana Misra और Imran Masood को कमान, 2027 चुनाव के लिए नया समीकरण