Mamata Banerjee पर BJP हमलावर, तरुण चुघ ने बताया जिन्ना का अवतार, दिलीप घोष बोले- सच्चाई दबा रही हैं CM

By अंकित सिंह | May 09, 2023

पश्चिम बंगाल सरकार 'द केरला स्टोरी' पर बैन लगा दिया है। इसी को लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर है। भाजपा नेता तरुण चुघ ने तो ममता को आधुनिक समय का जिन्ना बता दिया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी देश में हर राष्ट्रवादी कार्य में अड़ंगा डालती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह आधुनिक समय का जिन्ना है क्योंकि उसे भारत के विकास से समस्या है और देश की हर चीज पर आपत्ति है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी फूट डालो और राज करो की राजनीति करती हैं। बांग्लादेश से रोहिंग्या और घुसपैठिए आते हैं उसपर कोई कार्रवाई नहीं होती। 

 

इसे भी पढ़ें: मणिपुर में हिंसा के दौरान मारे गए लोगों का स्पष्ट आंकड़ा नहीं दे रही सरकार: Mamata Banerjee


भाजपा नेता ने आगे कहा कि आतंकवाद की समस्या पर बनी फिल्म को जहां उत्तर प्रदेश सरकार टैक्स फ्री कर रही है तो वहीं ममता बनर्जी इसे बैन कर सच्चाई दबा रही हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था पश्चिम बंगाल में फिल्म को बैन कर ममता बनर्जी ने वहां की बहन बेटियों के साथ अन्याय किया है। इसके साथ सही उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी के राज्य में एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार कर जिस तरह से घसीट कर उसे ले जाय जाता है वो हमे शर्मसार करता है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार 'द केरला स्टोरी' पर सोमवार को बैन लगा दिया था। ममता ने कहा था कि "द कश्मीर फाइल्स" क्या है? यह एक वर्ग को अपमानित करना है। "द केरल स्टोरी" क्या है?... यह एक विकृत कहानी है।

 

इसे भी पढ़ें: Mamata Govt ने The Kerala Story को बंगाल में किया बैन तो अुनराग ठाकुर ने साधा निशाना


भाजपा नेता तरुण चुग ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। तरुण चुग ने कहा कि कांग्रेस आज वोट बैंक के लिए देश और राज्य में फूट डालने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अब देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग का एजेंडा सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस चला रही है। सोनिया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लिए संप्रभुता शब्द का प्रयोग देश की एकता और अखंडता को चैलेंज करने जैसा है, ये देश के संविधान की हत्या करने के समान है। इसको लेकर हम चुनाव आयोग से मिले हैं और चुनाव आयोग को कांग्रेस पार्टी की मान्यता रद्द करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का हेड कोच बनने पर जस्टिन लेंगर का बयान, कहा- भारत का कोच बनना बेहद थकाऊ...

भाजपा के अन्याय का बदला लेगा बंगाल : Mamata Banerjee

Heatwave In India: दिल्ली से लेकर आगरा तक तापमान में बढ़ोतरी, तपती गर्मी में परेशान हो रहे लोग

Pakistan की लूट नीति का नतीजा है पीओके का प्रदर्शन, भारत ने कहा- लोगों का प्रतिरोध स्वाभाविक