By एकता | Nov 01, 2026
राजधानी दिल्ली में आज राजनीतिक माहौल गर्म है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, कथित वोट चोरी और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के विरोध में विपक्षी इंडिया गठबंधन रामलीला मैदान में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली कर रहा है।
बीजेपी दिल्ली ने एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "आज दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगने जा रहा है ठगों का मेला। मकसद- देश विरोधी ताकतों के इशारे पर देश में अफवाह और अराजकता फैलाना, ताकि अपनी राजनीतिक जमीन बचाई जा सके।" बीजेपी ने इंडिया गठबंधन पर देश विरोधी ताकतों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।
इससे पहले बीजेपी ने 1 नवंबर को रैली आयोजित करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था। बीजेपी ने इसे सिखों का अपमान बताया। बीजेपी का कहना है कि इसी दिन सिखों का नरसंहार हुआ था। ऐसे में कांग्रेस इस दिन रैली करके सिख समुदाय के पुराने दर्द को फिर से ताजा करने की कोशिश कर रही है।