कश्मीर पर सुशील शिंदे के डर वाले बयान पर बीजेपी हमलावर, कहा- मोदी राज में बदले हालात

By अभिनय आकाश | Sep 10, 2024

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि पद पर रहते हुए उन्हें कश्मीर में बाहर निकलने से डर लगता था। उनके संस्मरण 'फाइव डिकेड्स ऑफ पॉलिटिक्स' के लॉन्च पर की गई उनकी टिप्पणी के एक दिन बाद, भाजपा ने कांग्रेस का मजाक उड़ाया और कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से लोकतंत्र मजबूत हुआ है। दिल्ली में अपने संस्मरण के विमोचन पर शिंदे ने कहा कि गृह मंत्री बनने से पहले मैं उनसे (शिक्षाविद विजय धर) मिलने गया था। मैं उनसे सलाह मांगता था। उन्होंने मुझे सलाह दी कि मैं इधर-उधर न घूमूं बल्कि लाल चौक जाऊं।' श्रीनगर में लोगों से मिलें और डल झील के आसपास जाएं। उस सलाह से मुझे प्रचार मिला और लोगों ने सोचा कि यहां एक गृह मंत्री है जो बिना किसी डर के वहां जाता है, लेकिन एक पूर्व पुलिसकर्मी इस तरह से बात नहीं कर सकता ।

इसे भी पढ़ें: America में फिर बरसे Rahul Gandhi, कहा - चुनाव निष्पक्ष होते तो नहीं होते ये नतीजे, बीजेपी को नहीं मिलती इतनी सीटें

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मी़डिया पर लिखा कि कांग्रेस के राज में, देश के गृह मंत्री भी कश्मीर जाने से डरते थे। लेकिन अब, पीएम मोदी के नेतृत्व में, राष्ट्र की सुरक्षा इतनी मजबूत है कि 'विपक्ष के नेता' भी कश्मीर में, बिना किसी भय के, बर्फ से खेलते हैं।

प्रमुख खबरें

सुन्नी Waqf Board राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज करने का आदेश DM को नहीं दे सकता: High Court

Delhi के जखीरा फ्लाईओवर पर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर 30 लाख रुपये की Robbery

असम विधानसभा में MLA Akhil Gogoi का अनिश्चितकालीन धरना, बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा बढ़ा मुआवजा

Asian Games 2026 में महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, CM Yogi Adityanath ने दी बधाई