भाजपा का विश्वास सेवा में, विपक्ष राजनीति कर रहा: जेपी नड्डा

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 18, 2021

विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष कितने विनम्र और युवाओं को सेवा मार्ग पर अग्रसर करने में रूचि होना यह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से सीखना चाहिए। जिस समय अनेक मंत्री तथा नेता कुछ क्षण मिलने हेतु प्रतीक्षा कर रहे थे उसी समय नड्डा ने उत्तराखंड के युवाओं कु शाम्भवी और ऋत्विक द्वारा पूर्व सांसद तरुण विजय के मार्गदर्शन में एकत्र सौ ऑक्सीजन कंसन्ट्रेट की समापन कड़ी को लिए समय निकाला। उन्होंने इस प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की। यह ऑक्सीजन कंसन्ट्रेट कार्यकर्ता कु. शाम्भवी द्वारा विभिन्न स्रोतों ( सिंगापुर, वास्को मैट्रोलो कंपनी आदि ) से एकत्र किये। इन कंसन्ट्रेट को नड्डा के हाथों संघ प्रेरित सेवा भारती संगठन को दिया गया जिनके अध्यक्ष रमेश अग्रवाल (अग्रवाल मूवर पैकर) तथा महामंत्री रामकुमार इस दुर्लभ अवसर पर उपस्थित थे। नड्डा जी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सेवा में विश्वास करते हैं। हम सेवा करते हैं , विपक्ष सिर्फ हताशा और आरोपों की राजनीति करता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को सिनिश्चित करना चाहिए कि सभी को वैक्सीन लगे, वैक्सीन के बारे में झूठी अफवाहें ख़त्म हों तथा विशेषरूप से  दिव्यांग  लोगों को वैक्सीन लगवाने में सहायता की जाये। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AI की दुनिया में भारत का डंका, Guinness World Record में नाम दर्ज, 24 घंटे में 2.5 लाख प्रतिज्ञाएं

पूर्व सैनिक को Supreme Court से झटका, Smoking से हुए Stroke पर Disability Pension नहीं मिलेगी

वैवाहिक क्रूरता केस में LOC पर Andhra High Court की सख्त टिप्पणी, कहा- Personal Liberty से खिलवाड़ बंद हो

Bengaluru का दर्दनाक Accident: HDFC बैंक कर्मचारी की मौत का Live Video, CCTV फुटेज वायरल