मंदसौर गोलीकांड की जांच में BJP सरकार ने किसानों के साथ किया विश्वासघात: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2018

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मंदसौर में किसानों पर गोलीबारी की घटना से संबंधित जांच रिपोर्ट में आंदोलनकारी किसानों को कथित तौर पर ‘असामाजिक तत्व’’ बताए जाने को लेकर आज आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। पार्टी के नेता प्रमोद तिवारी ने आज संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भाजपा सरकार द्वारा एक तरफ किसानों से ये धोखा, छल, विश्वासघात हो रहा है और दूसरी तरफ मंदसौर में किसानों पर हुए गोलीकांड में जांच रिपोर्ट के नाम पर भारतवर्ष के किसानों का अपमान किया गया है।’’ 

 

उन्होंने कहा, ‘‘यह रिपोर्ट अभी अधिकृत तौर पर सार्वजानिक नहीं की गयी है, लेकिन 2018 के आखिर में चुनाव है, बहुत सुनियोजित ढंग से उसे मीडिया के बीच में पहुंचाया गया है। मेरे पास भी उसकी एक प्रति है। उसमें आंदोलन करने वाले किसानों को असामाजिक तत्व बताया गया है।’’ तिवारी ने आरोप लगाया, ‘‘ यह रिपोर्ट सरकार के इशारे पर बनी है। जो इस दुनिया में नहीं हैं, उन्हें मान-सम्मान मिलना चाहिए था। संवेदना उनके परिवार से होना चाहिए था।’’

प्रमुख खबरें

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

Kashmir में आतंक का डबल अटैक, शोपियां में पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, पहलगाम में जयपुर से आए दपंत्ति को बनाया निशाना

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav