BJP का कांग्रेस पर बड़ा वार, सुधांशु त्रिवेदी बोले- मोहब्बत की दुकान नफरत फैलाने के कारोबार में है

By अंकित सिंह | Mar 26, 2024

भाजपा ने एक बार फिर से कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर बड़ा वार किया है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया ज्यों-ज्यों आगे बढ़ती जा रही है, त्यों-त्यों अपनी हा​र को निश्चय देखते हुए इंडी अलायंस के नेताओं की निराशा, हताशा, कुंठा जहरीली जुबान के रूप में बाहर आ रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अनेक प्रकार के आपत्तिजनक, अभद्र, निंदनीय बयान दिए गए। अब भारत के अंदर विभाजनकारी व राष्ट्र की एकता पर आघात करने वाले बयानों तक आ गए हैं। अब, ऐसा लगता है कि यह तथाकथित 'मोहब्बत की दुकान' नफरत फैलाने के कारोबार में है।

इसे भी पढ़ें: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म : आप ने कानून व्यवस्था के मूद्दे को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सीएए पर बोलते-बोलते एक विचित्र बयान दिया। उन्होंने कहा, 'भारत माता की जय और जय हिंद के नारे पहले दो मुसलमानों ने लगाए थे, इसलिए क्या इस नारे को त्याग देंगे।' नारा किसी भारतीय ने लगाया इन्हें ये नहीं दिखाई पड़ता है, उसमें हिंदू और मुसलमान दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि सियासत के मकड़ जाल में इन लोगों ने भारत की एकता के प्रतीक उद्घोषों को सांप्रदायिकता का प्रतीक बनाने का प्रयास किया। कृपया भारत की एकता और भारत के गौरव के उद्घोषों के ऊपर विभाजनकारी राजनीति से परहेज करें।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक