पीएम मोदी की मौजूदगी में भाजपा की बड़ी बैठक, हिमाचल में उम्मीदवारों के नाम पर लग सकती है मुहर

By अंकित सिंह | Oct 18, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा की नवगठित केंद्रीय चुनाव समिति की पहली और बड़ी बैठक के दिल्ली पार्टी मुख्यालय में जारी है। आज के इस बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर मुहर लगाई जाएगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा सहित चुनाव समिति के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन किया जा रहा है। वर्तमान विधायकों के रिपोर्ट कार्ड भी देखे जा रहे हैं। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुलाकात की थी। 

इसे भी पढ़ें: 'मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को रोकें...', कांग्रेस के सांसद ने आखिर ऐसा क्यों कहा

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। राज्य विधानसभा में, भाजपा के अभी 43 जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं। सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी (आप) भी यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रयासरत है। चुनाव की अधिसूचना आज जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी