Raipur सीट पर भाजपा के Brijmohan Aggarwal पांच लाख से अधिक मतों से आगे

By Prabhasakshi News Desk | Jun 04, 2024

रायपुर । छत्तीसगढ़ की रायपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तथा कांग्रेस के विकास उपाध्याय से पांच लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। राज्य में अब तक के रुझानों में भाजपा राज्य की 11 लोकसभा सीटों में से 10 पर प्रभावशाली बढ़त बनाए हुए है। राज्य में मंगलवार सुबह आठ बजे 33 केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हुई। पहले आधे घंटे में डाक मतपत्रों की गिनती की गई तथा बाद में ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू की गई। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को अब तक 10,03,311 वोट मिले हैं और वह कांग्रेस के उपाध्याय से 5,46,195 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। 

आदिवासी बहुल रायगढ़ में भाजपा के राधेश्याम राठिया कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह से 2,40,180 मतों से आगे चल रहे हैं। मेनका सिंह सारंगढ़ के पूर्व राजघराने से हैं। महासमुंद सीट पर भाजपा की रूपकुमारी चौधरी कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू से 1,43,975 मतों से आगे चल रही हैं। कांकेर सीट पर भाजपा उम्मीदवार भोजराज नाग कांग्रेस के बीरेश ठाकुर से 1884 मतों से आगे चल रहे हैं। जांजगीर-चांपा (अनुसूचित जाति आरक्षित) सीट पर भाजपा की महिला नेता कमलेश जांगड़े कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया से 55,902 मतों से आगे चल रही हैं। कांग्रेस केवल कोरबा सीट पर बढ़त बनाने में कामयाब रही है, जहां उसकी मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत, जो विपक्ष के मौजूदा नेता चरणदास महंत की पत्नी हैं, भाजपा की प्रभावशाली महिला नेता सरोज पांडे से 39,564 मतों से आगे चल रही हैं।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा