चुनाव आते ही किसी मुस्लिम नेता का नाम लाती है भाजपा, अहमद पटेल का नाम लेने पर PM मोदी पर बरसी कांग्रेस

By अनुराग गुप्ता | Jul 16, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर शनिवार को एसआईटी के हलफनामे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस एसआईटी ने नरेंद्र मोदी को क्लीनचिट दी थी, उसके अध्यक्ष राघवन को पुरुस्कृत किया गया। दरअसल, एसआईटी का हलफनामा सामने आने के बाद भाजपा ने सोनिया गांधी और अहमद पटेल पर निशाना साधा और कहा कि सोनिया गांधी मुख्य साजिशकर्ता हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस निम्न स्तर की थ्योरी के खिलाफ जब हमने आवाज उठाई तो नरेंद्र मोदी को गुजरात चुनाव के बाद संसद में मनमोहन सिंह से माफी मांगनी पड़ी थी। बहुत कम होता है जब नरेंद्र मोदी जी माफी मांगते हैं, गलतियां हजार करते हैं, माफी एक बार मांगते हैं। हर बार गुजरात चुनाव जब आता है, कभी हामिद अंसारी का नाम लेकर शुरू हो जाते हैं, कभी स्वर्गीय अहमद पटेल का नाम लेकर शुरू हो जाते हैं।

कौन हैं आप ? 

उन्होंने कहा कि जिस एसआईटी ने नरेंद्र मोदी को क्लीनचिट दी थी, उसके अध्यक्ष राघवन को पुरुस्कृत किया गया। जवाब दें उन्हें पुरुस्कृत करने की आवश्यकता क्यों पड़ी ? रिटायरमेंट के बाद उन्हें राजदूत बनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी ? पवन खेड़ा ने तल्ख लहजे में कहा कि नरेंद्र मोदी जी को यह समझना चाहिए कि बार-बार काठ की हांठी नहीं चढ़ती। चुनाव आते ही आप किसी मुस्लिम नेता का नाम जरूर लाते हैं। आपने 8 साल में कोई अच्छा काम नहीं किया, जिसे दिखाकर चुनाव जीत सकें ? हर बार आपको पाकिस्तान की शरण में जाना होता है, हर बार आपको हिंदू-मुसलमान करना होता है। हर बार आपको षड्यंत्र दिखाना होता है, आप कौन हैं ? क्या आपसे पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं रहा है, या आपके बाद कोई प्रधानमंत्री नहीं होगा इस देश में...

इसे भी पढ़ें: गुजरात में जुलाई में हुई भारी बारिश, राज्य सरकार मुस्तैदी से कर रही जान-माल की सुरक्षा 

उन्होंने कहा कि सारे षड्यंत्र आपके खिलाफ हैं। नरेंद्र मोदी जी का जो राजनीतिक तरीका है, अगर कांग्रेस पार्टी अख्तियार करती जब हम सत्ता में थे तो आप मुख्यमंत्री नहीं रह सकते थे। आप वहीं होते जहां होना चाहिए था। कांग्रेस पार्टी इस तरह की राजनीति में विश्वास नहीं रखती, अगर रखती होती तो आपको खामियाजा भुगत लेना होता।

पवन खेड़ा ने कहा कि अहमद पटेल जी, सोनिया जी हों, ये सब तो बहाना है, जो असली है वो गुजरात चुनाव निशाना है। मैंने तो सिर्फ 2017 और 2022 का एक पैटर्न बताया। उससे पहले जब वो मुख्यमंत्री थे तो हर चुनाव से पहले वो एक षड्यंत्र दिखा देते थे। तब सिर्फ मुख्यमंत्री थे तो अगल-बगल के देशों का इशारा कर देते थे, अब वो प्रधानमंत्री हो गए हैं तो अब वैश्विक षड्यंत्र की बात करते है।

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।