लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, दिल्ली कार्यालय में जेपी नड्डा की बड़ी बैठक

By अंकित सिंह | Sep 27, 2022

2024 चुनाव को लेकर भाजपा अपनी तैयारियों में जुट चुकी है। दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बड़ी बैठक की है। जेपी नड्डा ने पहले राज्य के प्रभारियों के साथ बैठक की। उसके बाद लोकसभा प्रभास योजना की भी समीक्षा की। जेपी नड्डा की इस बैठक में संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद रहे। जेपी नड्डा के साथ प्रभारियों की बैठक के में मंगल पांडे, तरुण चुग अरुण सिंह, विनोद तावड़े, प्रकाश जावड़ेकर, संबित पात्रा जैसे कई नेता मौजूद रहे। माना जा रहा है कि जेपी नड्डा की ओर से इस तरह की बैठक लगातार की जाएगी। जेपी नड्डा ने वहां मौजूद नेताओं से बातचीत की और चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा भी की। जेपी नड्डा का इस बात पर जोर रहा कि चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को किस तरह से मजबूत किया जाए। 

इसे भी पढ़ें: सीआर पाटिल का दावा, नवंबर अंत तक समाप्त हो जाएंगे गुजरात विधानसभा चुनाव

2024 भाजपा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। 2024 को लेकर विपक्ष ने अभी से ही मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। यही कारण है कि भाजपा ने भी अपनी सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने भी हाल में ही बिहार का दौरा किया था। अमित शाह ने वहां पार्टी के नेताओं को 2024 के चुनाव में 32 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। वहीं, अमित शाह अब चार अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी जा रहे हैं। अमित शाह का यह दौरा भी काफी अहम माना जा रहा है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के बाद भाजपा के लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी एक बड़ी चुनौती है। 2023 के आखिर में इन राज्यों में चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। वहीं, कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता में है। 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा