By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2022
उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकार में मंत्री रह चुके सिद्दीकी ने कहा, ‘‘जनता के जेहन में कोरोना काल की कटु यादें बसी हुई हैं। मतदान के दिन जनता इसका जवाब देगी।’’ हापुड़ में ओवैसी पर हुए हमले के बारे में उन्होंने कहा कि ओवैसी भाजपा की बी टीम के रूप में काम करते हैं। यह जांच का विषय है कि उन पर हमला हुआ है या करवाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में युवाओं,किसानों, मजदूरों और महिलाओं के लिए कई वादे किए हैं और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने वादे के अनुरूप 40 फीसद टिकट महिलाओं को दी हैं।