मेरा इस्तेमाल कर 2014 में सत्ता में आई थी भाजपा: अन्ना हजारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2019

रालेगण सिद्धि (महाराष्ट्र)। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बीते छह दिन में अनशन के दौरान करीब सवा चार किलोग्राम वजन कम हो गया है। वह लोकपाल की नियुक्ति को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। हजारे के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ने के बीच, शिवसेना और मनसे ने भाजपा नीत सरकार से हजारे का जीवन बचाने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की। हजारे ने केन्द्र तथा महाराष्ट्र में लोकपाल एवं लोकायुक्त नियुक्ति और किसानों के मुद्दों को लेकर महाराष्ट्र के अहमदनगर में अपने पैतृक गांव रालेगण सिद्धि में 30 जनवरी को अनशन शुरू किया था।

यह भी पढ़ें: विदेश से लौटीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से की मुलाकात

हजारे को देखने वाले डाक्टर धनन्जय पोटे ने सोमवार को कहा, ‘‘अन्ना का अब वजन 71.1 किलोग्राम है और अनशन शुरू करने के समय से उनका सवा चार किलोग्राम वजन घट चुका है। उनका रक्तचाप भी अनशन के कारण बढ रहा है।’’ गांववालों ने हजारे के स्वास्थ्य पर नजर रखने तथा प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार करने के लिए पोटे से कहा है। सरकारी अधिकारियों सहित कई लोगों ने बीते छह दिन में हजारे से बात करके उनसे अनशन खत्म करने को कहा है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे तथा जल पुरुष नाम से विख्यात राजेंद्र सिंह ने सोमवार को हजारे से मुलाकात की और उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया। 

प्रमुख खबरें

महिला T20: Deepti Sharma और निकी प्रसाद की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत जीता

India vs West Indies T20 से पहले Arshdeep Singh चोटिल, Bhuvneshwar Kumar टीम में शामिल

AAIB की सिफारिश: Kedarnath Valley में एकल उड़ान से पहले पायलटों को मिले 50 घंटे का अनुभव

Somnath में मांसाहारी भोजन की बिक्री पर पाबंदी, Gujarat High Court पहुंचे 6 भोजनालय संचालक