ममता सरकार के खिलाफ बंगाल में भाजपा का नबान्न चलो अभियान, हिरासत में लिए गए शुभेंदु अधिकारी

By अंकित सिंह | Sep 13, 2022

पश्चिम बंगाल में भाजपा जबरदस्त तरीके से ममता बनर्जी की सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में आज भाजपा की ओर से नबान्न चलो अभियान की शुरुआत की गई है। भाजपा के इस अभियान के दौरान बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है। इन सब के बीच शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि ये शांतिपूर्ण आंदोलन है। ये भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी का मुद्दा है। बंगाल की जनता ममता जी के साथ नहीं है इसलिए वह बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही कर रही हैं। वहीं, नबन्ना चलो अभियान में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को कोलकाता ले जा रही बसों को उत्तर 24 परगना में पुलिस ने रोक दिया है।

इसे भी पढ़ें: RSS के पुराने गणवेश वाले कांग्रेस के ट्वीट पर जयराम रमेश बोले, निक्कर को जलते दिखाए जाने से परेशानी क्यों?

वहीं, शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर कहा कि ममता पुलिस युद्धस्तर पर है, एक लोकतांत्रिक राजनीतिक घटना को कुचलने की कोशिश कर रही है। संतरागाछी में उठाई गई स्टील की आड़ उसकी चिंता और कायरता का प्रतीक है। इस ममता को याद रखना, 'लोकतंत्र की लहर' के आगे कोई दीवार टिक नहीं सकती, यह तो जल्द ही टूट जाएगी। एक वीडियो जारी कर उन्होंने लिका कि झारग्राम पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक बिप्लब करमाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने के लिए अपनी सर्विस रिवॉल्वर (सिविल कपड़ों में रहते हुए) को लहराते हुए देखा जा सकता है। उन्हें धमकी दी कि वे कोलकाता न जाएं और नबन्ना मार्च में शामिल हों। 

प्रमुख खबरें

Himanta Biswa Sarma ने New Delhi में की राज्यपाल से मुलाकात, असम में बाढ़ राहत पर हुई चर्चा

Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम

Palghar के आश्रम स्कूल में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, जांच के लिए SIT गठित

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया