भाजपा लाख प्रयोग कर ले, अब सफलता नहीं मिलेगी : अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2023

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कितने भी प्रयोग कर ले लेकिन उसका प्रयोग सफल नहीं होने वाला है और अब उसकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या का एक दिवसीय दौरा किया। यादव ने अपने अयोध्या प्रवास के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं औरपार्टी के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में कड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

ऐसे में यह भी कयास लगने लगा कि गांधी अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी पार्टी सपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। भाजपा सरकार पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए, अखिलेश यादव ने कहा, जो लोग एक अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के सपने दिखा रहे हैं, वे सड़कों से आवारा मवेशियों को हटाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने तंज किया, उत्तर प्रदेश की सड़कों पर यातायात प्रबंधन मवेशियों द्वारा किया जा रहा है। वरिष्ठ सपा नेता हाजी फिरोज खां गब्बर के रौनाही स्थित आवास पर संगठन की अनौपचारिक बैठक में यादव ने कहा कि भाजपा से मुकाबला करने के लिए सभी को तैयार रहना होगा।

उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर अपनी आवाज उठाने का निर्देश दिया। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विभाजन पर अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा हमेशा इस तरह के प्रयोग करती रही है, भाजपा हमेशा कहती रही है कि भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। उन्‍होंने सवाल किया कि पार्टियों को तोड़ना क्‍या भ्रष्टाचार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘वे दूसरी पार्टी के विधायकों को अपने पक्ष में लाने के लिए पैसे देते हैं, क्या यह भ्रष्टाचार नहीं है? अखिलेश ने कहा, इस तरह के कार्यों से भाजपा ने हमेशा लोकतंत्र को कमजोर करने और जनता द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान करने की कोशिश की है।

प्रमुख खबरें

देश-विदेश की बड़ी खबरें: Amit Shah का बयान, Delhi हादसा और Nepal Flood पर अहम अपडेट

दिल्ली में किस बात से बेबस ट्रिपल इंजन सरकार? Satya Niketan हादसे पर Rahul Gandhi का BJP पर वार

क्या Self-Medication से घट रही है Immunity? Antibiotics Resistance को लेकर विशेषज्ञों की बड़ी चेतावनी

West Bengal में 1 लाख कर्मचारियों का Salary Hike, 390 करोड़ का खर्च