हरियाणा के अंबाला से BJP प्रत्याशी Banto Kataria ने कहा, सभी 10 लोकसभा सीट पर जीतेगी पार्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2024

चंडीगढ़। हरियाणा की अंबाला सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री रत्न लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया का भले ही यह पहला लोकसभा चुनाव हो लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी की डबल इंजन सरकार द्वारा किया गया काम और उनके पति की विरासत चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करेगी। लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीट जीतने के भाजपा के लक्ष्य के संदर्भ में बंतो कटारिया ने कहा, इस बार 400 पार होगा। लोगों ने मन बना लिया है कि (नरेन्द्र) मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। बंतो ने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से कह रही हैं कि इन 400 पार सीट में से एक सीट अंबाला की होनी चाहिए। 

बंतो कटारिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में अंबाला में बहुत विकास हुआ। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार हरियाणा को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगी। भाजपा प्रत्याशी ने कहा, अंबाला क्षेत्र के लोगों के लिए यह खुशी की बात है कि हरियाणा के अलग राज्य बनने के बाद पहली बार हमें इस जिले से एक मुख्यमंत्री मिला। उन्होंने कहा, केवल भाजपा में ही एक सामान्य कार्यकर्ता शीर्ष पद पर पहुंच सकता है। बंतो कटारिया ने दावा किया कि 2019 आम चुनावों की तरह भाजपा हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगी। हरियाणा में 25 मई को मतदान होना है। 

इसे भी पढ़ें: निर्वाचन आयोग ने Arunachal Pradesh में आठ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया

बंतो कटारिया ने स्वीकार किया कि उन्हें जनता का जो ‘‘अपार समर्थन’’ मिल रहा है, उसका एक कारण उनके पति द्वारा छोड़ी गई विरासत है। उन्होंने कहा, जनता कटारिया जी को बहुत प्यार करती थी। वह (रत्न लाल कटारिया) हमेशा लोगों से कहते थे कि उनके घर के दरवाजे सभी के लिए हमेशा खुले हैं। वह जनता की आवाज और उनसे जुड़े मुद्दों को संसद में उठाते थे और क्षेत्र के विकास को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि उनके पति का सपना अंबाला को उत्तर भारत में नंबर एक शहर बनाने का था।

प्रमुख खबरें

Alcaraz का US Open में धैर्य वाला मंत्र: पहले सेट के बाद बदला गेम, मिली धमाकेदार जीत

Vrindavan Shaktipeeth: मां Katyayani Temple का पौराणिक इतिहास और महारास से जुड़ा दिव्य रहस्य

Anushka Sharma और Virat Kohli क्यों बसे लंदन? डॉ. श्रीराम नेने ने बताई प्राइवेसी और बच्चों की परवरिश से जुड़ी असल वजह

Nepal-Tibet Border पर भीषण Flood से भारी तबाही, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत