राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए सुधांशु त्रिवेदी, UP से BJP ने बनाया था उम्मीदवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट पर बुधवार को भाजपा उम्मीदवार सुधांशु त्रिवेदी निर्विरोध निर्वाचित हुए। विधानसभा के विशेष सचिव बी बी दुबे ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख थी और त्रिवेदी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। भाजपा प्रत्याशी ने बीते सप्ताह शुक्रवार को नामांकन किया था। दुबे ने बताया कि त्रिवेदी प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए व्यक्तिगत रूप से मौजूद थे। योगी आदित्यनाथ सरकार में वरिष्ठ मंत्री ब्रजेश पाठक, आशुतोष टंडन, मोहसिन रजा और उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जे पी एस राठौर त्रिवेदी के साथ मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: सुधांशु त्रिवेदी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

प्रदेश विधानसभा में भाजपा के जबर्दस्त बहुमत के चलते त्रिवेदी का निर्वाचित होना तय था। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिवेदी भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे अरूण जेटली के निधन के बाद रिक्त हुई सीट के लिए निर्वाचित हुए। जेटली इस सीट से 2018 में निर्वाचित हुए थे। उनका कार्यकाल 2024 तक था। जेटली का इसी साल अगस्त में निधन हो गया। त्रिवेदी भाजपा से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वह संसद में अपनी पहली पारी खेलने जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता