मेरठ में भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर हमला, कार के तोड़े शीशे

By राजीव शर्मा | Jan 25, 2022

मेरठ में सोमवार शाम अपने क्षेत्र में प्रचार पर निकले भाजपा प्रत्याशी चौधरी मनिंदरपाल सिंह के काफिले पर हमला किया गया। वे सिवालखास विधानसभा के जाट बाहुल्य इलाके छुर्र गांव में गए थे। यहां RLD (राष्ट्रीय लोक दल) समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। भाजपा प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी पर पहले पथराव किया गया। उसके बाद तोड़फोड़ करने की कोशिश की गई। उग्र भीड़ ने उनसे मारपीट का भी प्रयास किया। भाजपा प्रत्याशी किसी तरह बचकर गांव से बाहर निकले।

 

मनिंदरपाल को लेकर पहले से ही पार्टी में विरोध है। उन्हें टिकट दिए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वेस्ट यूपी के मेरठ भाजपा कार्यालय पर धरना देकर बाहरी प्रत्याशी का आरोप लगाकर हंगामा किया था। अब RLD समर्थकों ने हमला बोला है। मामले में भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किस ओर जाएंगे दलित, क्या नए सियासी ठिकाने की है तलाश?

 भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी पर हमले और तोड़फोड़ की सूचना पर जानी, सरूरपुर और रोहटा पुलिस भी पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि RLD का झंडा लेकर पहले से यहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। ये लोग नारेबाजी कर हंगामा कर रहे थे। एसपी देहात केशव कुमार के अनुसार छुर्र गांव में भाजपा की के झण्डा लगी गाड़ियों पर भीड़ ने द्वारा पत्थर बजी करने की सुचना मिली है जैसे कोई तहरीर मिलेगी उस आधार पर मुकदमा देर किया जायेगा।  फिलहाल भीड़ इकट्ठा होने पर महामारी एक्ट व् अन्य धाराओं में कार्यवाही की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Pakistan का Water Propaganda हुआ Fail, Global Conference में दुनिया ने दिखाया आईना

Venus Transit से खुलेगा इन राशियों का भाग्य, क्या आपकी Zodiac Sign भी है इस List में?

Bhaichung Bhutia का बड़ा दावा, Messi-Mbappé नहीं, Harry Kane हैं World Cup के असली हीरो

Box Office Report | आलिया भट्ट की Alpha की दमदार शुरुआत, Welcome to the Jungle पहुंची 100 करोड़ के करीब