गुजरात चुनाव को लेकर 9 और 10 नवंबर को होगी भाजपा की केंद्रीय समिति की बैठक, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

By अंकित सिंह | Nov 07, 2022

गुजरात चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होते दिखाई दे रही है। गुजरात में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा है। भाजपा के लिए इस बार सत्ता में वापसी एक बड़ी चुनौती है। हर हाल में भाजपा सत्ता में वापसी करना चाहती है। भाजपा के लिए गुजरात में सत्ता वापसी एक प्रतिष्ठा का भी प्रश्न है क्योंकि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह दोनों गुजरात से आते हैं। गुजरात में भाजपा को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से बड़ी चुनौती मिल रही है। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया है। अरविंद केजरीवाल लगातार आपके प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के नेताओं ने भी अब गुजरात चुनाव को लेकर सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें: गिरिराज सिंह बोले- जहां-जहां होगी भाजपा की सरकार, वहां UCC को किया जाएगा लागू, आज यह देश की जरूरत

इससे पहले खुद के मंत्री अमित शाह गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुके हैं। अब बारी उम्मीदवारों के चयन को लेकर है। माना जा रहा है कि भाजपा इस बार काफी सोच समझकर उम्मीदवार के चयन को मंजूरी देगी। आपको बता दें कि गुजरात में इस बार 2 चरणों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। गुजरात चुनाव का पहला चरण 1 दिसंबर को होगा जबकि दूसरा 5 दिसंबर को होगा। गुजरात चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर 2022 को आएंगे। गुजरात में 168 विधानसभा की सीटें है। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी