भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर नजर बनाये हुये है: गिरिराज सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल युनाइटेड (जद-यू)की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का केंद्रीय नेतृत्व ‘‘बिहार की राजनीतिक स्थिति पर नजर रखे हुये है।’’

भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से शुक्रवार को जब संवाददाताओं के भाजपा के रुख के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा था, ‘‘जहां तक जद(यू) या नीतीश कुमार का सवाल है, राजनीति में दरवाजे स्थायी तौर पर बंद नहीं रहते, आवश्यक्ता पड़ने पर दरवाजे खुल भी सकते हैं। लेकिन वे खुलेंगे या नहीं यह हमारे केंद्रीय नेतृत्व को तय करना है।’’

इसी तरह की बात भाजपा के विधान परिषद सदस्य दिलीप जायसवाल ने कही। उन्होंने‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमारा शीर्ष नेतृत्व स्थिति पर नजर रखे हुए है...और वे तदनुसार निर्णय लेंगे। मुझे लगता है कि सभी को अभी इंतजार करना चाहिए। हमारी विधायक दल की बैठक आज शाम चार बजे होने वाली है। हम रविवार को सुबह नौ बजे फिर मिलेंगे।

प्रमुख खबरें

Bank of America पर US Treasury ने ठोका 1.2 अरब डॉलर का जुर्माना

Narendra Modi सरकार पर अघोषित आपातकाल का आरोप, Abhijeet Dipke ने साधा निशाना

Ujjain Shaktipeeth: Ujjain के Harsiddhi Temple में गिरी थी सती की कोहनी, बना 51 शक्तिपीठों का केंद्र

FIFA सदस्य देशों को देगा 25 मिलियन डॉलर, 2027 से 2030 के लिए तैयार किया फंड प्लान