BJP की चुनौती, 2024 में अमेठी से चुनाव लड़ने का ऐलान करें राहुल गांधी, अजय राय जैसे चेहरों के पीछे ना छिपें

By अंकित सिंह | Dec 20, 2022

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय के एक बयान पर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। भाजपा जबरदस्त तरीके से अजय राय के खिलाफ हमलावर है। इसके साथ ही भाजपा कांग्रेस और गांधी परिवार पर भी निशाना साध रही है। इन सबके बीच अजय राय के बयान पर आज भाजपा के प्रवक्ता अमित मालवीय ने राहुल गांधी को बड़ी चुनौती दे दी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को लेकर अमित मालवीय ने कहा कि अगर राहुल गांधी पर्याप्त है तो उन्हें खुलकर मैदान में सामने आना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2024 में अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी को ऐलान करना चाहिए। उन्हें अजय राय जैसे चेहरों के पीछे नहीं छिपना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Smriti Irani के खिलाफ कांग्रेस नेता अजय राय की आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजपा ने किया पलटवार

माफी मांगने के सवाल पर कांग्रेस नेता अजय राय ने साफ तौर पर कहा कि मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था। यह हमारी बोलचाल की भाषा है जिसका अर्थ है कि कोई अचानक प्रकट होता है और कुछ कहता है। उसके बाद वह गायब होता है। उन्होंने दावा किया कि यह असंसदीय भाषा नहीं है। तो मैं क्यों माफी मांगूं? दूसरी ओर राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस नेता अजय राय द्वारा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी का संज्ञान लिया है। आयोग ने मामले में सुनवाई निर्धारित की है और अजय राय को 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पेश होने के लिए नोटिस भेजा है। वहीं, अजय राय के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज में एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi की मुश्किलें बढ़ीं, Dual Citizenship केस में Allahabad High Court ने दिया FIR का आदेश

TCS Nashik Case: धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न पर बवाल, बजरंग दल ने किया जोरदार Protest

MI के पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, कहा- हार्दिक पंड्या को कप्तानी रोहित शर्मा को सौंप देनी चाहिए

Bihar CM Samrat Choudhary को धमकी, Gujarat Police का एक्शन, अहमदाबाद से आरोपी गिरफ्तार