2024 को लेकर बीजेपी का बड़ा कदम, कई राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष, जी किशन रेड्डी को तेलंगाना की जिम्मेदारी, जाखड़ को भी इनाम

By अंकित सिंह | Jul 04, 2023

2024 चुनाव को लेकर भाजपा अभी से ही अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। इन सबके बीच भाजपा ने आज 2024 चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। हाल में ही भाजपा की एक बड़ी बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद ही लगातार कयास लग रहे थे कि कहीं ना कहीं पार्टी में बड़े फेरबदल होंगे। जानकारी के मुताबिक तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। तेलंगाना में भाजपा लगातार के चंद्रशेखर राव के खिलाफ हमलावर हैं। ऐसे में जी किशन रेड्डी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। 

इसे भी पढ़ें: Haryana: खाप महापंचायतों ने हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव की उठाई मांग, बोले- समान गोत्र में विवाह पर लगे रोक

2024 नहीं 2047 पर फोकस करिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने मंत्रिपरिषद से कहा कि वे अपना ध्यान 2024 से आगे स्थानांतरित करें और 2047 तक कई क्षेत्रों में भारत के विकास को बढ़ावा देने के लक्ष्य के साथ काम करें, जब वह अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा। पीएम मोदी ने प्रगति मैदान कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की है।  पीएम मोदी ने 2047 तक के युग को देश के लिए "अमृत काल" (स्वर्ण युग) बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अगले 25 वर्षों में यानी 2047 तक बहुत कुछ बदल जाएगा और भारत उच्च शिक्षित कार्यबल के उद्भव और विभिन्न क्षेत्रों में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाने का गवाह बनेगा।

प्रमुख खबरें

SEBI का बड़ा एक्शन: Renewal Fees न भरने पर 12 Research Analyst का रजिस्ट्रेशन किया रद्द

Donald Trump की डिमांड वाली पॉलिसी हिट! NATO में झुका Spain, रक्षा खर्च बढ़ाने पर हुआ राजी

Bankipur By-Election: BJP उम्मीदवार Abhishek Sinha ने वापस लिया नामांकन, सियासी गलियारों में हलचल

TRAI का नया नियम: Mobile App अब नहीं रोक पाएंगे 1600 सीरीज से आने वाली सरकारी Call