भाजपा प्रमुख नड्डा ने हैदराबाद में क्षेत्रीय सलाहकार बैठक की अध्यक्षता की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2023

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को यहां दक्षिणी और कुछ अन्य राज्यों के वरिष्ठ पार्टी नेताओं की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। हैदराबाद में भाजपा के तेलंगाना मुख्यालय में आयोजित क्षेत्रीय सलाहकार बैठक में पार्टी महासचिव बी एल संतोष और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ पार्टी के सांसद व विधायक और राज्य इकाइयों के अध्यक्ष सहित अन्य लोग शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर के डीजीपी के सामने पुलिसबल को एकजुट रखने की चुनौती

केंद्रीय मंत्री एवं तेलंगाना में भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘‘जे पी नड्डा आज हैदराबाद में 12 राज्यों के भाजपा अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे।’’ इससे पहले, रेड्डी ने यहां बेगमपेट हवाई अड्डे पर नड्डा के आगमन पर उनका स्वागत किया था। रेड्डी ने हाल ही में दक्षिणी राज्यों में पार्टी को मजबूत करने के लिए एक कार्य योजना बनाई है, जिस पर दिनभर की बैठक में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में इस साल के अंत में तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी बात की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: ईशान कोण में बनाएं Puja स्थल, Diwali पर वास्तु नियमों से दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में सीएम Naidu ने दिए तत्काल आर्थिक मदद के आदेश

Donald Trump को लगा झटका, दोस्त Dana White ने ठुकराया व्हाइट हाउस प्रेस सचिव बनने का ऑफर

Israel: राष्ट्रपति Herzog ने Gadi Eisenkot को दिया सरकार बनाने का न्योता