BJP का दावा, दिल्ली सरकार की विफलताओं से निराश दिल्ली वाले कह रहे हैं 'जायेगा केजरीवाल'

By अंकित सिंह | Aug 22, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज आम आदमी पार्टी द्वारा लगाये गये "केजरीवाल आयेंगे" होर्डिंग देख कर स्थापित हो गया है की यह पार्टी पूरी तरह आराजक है। जो व्यक्ति जेल में है और जिसे रिहा करना ना करना न्यायालय के विवेक पर है ऐसे मे उस व्यक्ति को लेकर होर्डिंग प्रचार अभियान छेड़ना ना सिर्फ न्यायालय की अवमानना है बल्कि लोकतंत्र का भी मजाक उड़ाना है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली के जनता आज अरविंद केजरीवाल सरकार से पूरी तरह हताश है, बिजली के बिलों की लूट, पेयजल संकट, बरसात में जलजमाव एवं उससे हुई मौतों, नये राशन कार्ड एवं नई सामाजिक पेंशन ना बनना, चरमराई बस सेवा, टूटी सड़कें, उजड़े पार्क और ठप्प सरकारी अस्पताल एवं स्कूलों जैसी दिल्ली सरकार की विफलताओं से निराश दिल्ली वाले कह रहे हैं "जायेगा केजरीवाल"।

इसे भी पढ़ें: AAP ने Jammu Kashmir में चुनाव लड़ने का किया ऐलान, फ्री बिजली और मोहल्ला क्लीनिक का वादा

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है हम हमेशा से कहते रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल सरकार एक विजनलैस सरकार है और दिल्ली के निर्माणाधीन अस्पतालों को लेकर जो रिपोर्ट सामने आई है उसे पढ़ कर अब यह स्थापित भी हो गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा 13 चालू अस्पतालों के भवन अपग्रेडेशन, 4 नये अस्पतालों के भवन निर्माण एवं 7 चालू अस्पतालों को आई.सी.यू. अस्पताल बनाने का काम बिना आवश्यक मैडिकल उपकरणों एवं कर्मियों पर निर्णय लिये शुरू करना दर्शाता है की मकसद केवल भवन निर्माण से किक बैक पाना था।

प्रमुख खबरें

Gurugram के दोहला गांव में महिला की हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों ने सोहना रोड जाम किया

Bhadohi में Instagram पर बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो डालने वाला फैयाज अली गिरफ्तार

DP World India Championship: स्पेन के Eugenio Chacarra ने 14-अंडर पार के साथ ली बढ़त

US Sanctions में छूट से भारत की ऊर्जा सुरक्षा और एक्सपोर्ट को बढ़ावा: FICCI और FIEO