Delhi में बवाल पर भाजपा का दावा, महिला पार्षदों के साथ की गई बदतमीजी, पूरी तैयारी के साथ आए थे AAP के गुंडे

By अंकित सिंह | Jan 06, 2023

दिल्ली नगर निगम में मेयर पद के चुनाव को लेकर आज जबरदस्त तरीके से बवाल हुआ। इस बवाल के बाद भाजपा आम आदमी पार्टी पर पूरी तरीके से हमलावर है। भाजपा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और सांसद प्रवेश साहिब वर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे थे। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि नगर निगम हाउस में जिस तरह से आज अराजक परिस्थितियां देखी गई, ऐसा कभी नहीं हुआ होगा। उन्होंने कहा कि बहुत ही शर्मनाक घटना घटी। यह उनलोगों ने किया जो अपने आप को सत्ता में अराजक कहकर आए हैं। अरविंद केजरीवाल खुद को अराजक कहते भी हैं।

इसे भी पढ़ें: Mayor Election को लेकर दिल्ली में जबरदस्त हंगामा, भाजपा बोली- AAP को किस बात का डर, इनका काम अराजकता फैलाना

भाजपा सांसद ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के गुंडे पूरी तैयारी के साथ आए थे। इनके पास ब्लेड जैसे धारदार हथियार थे, जिससे बीजेपी के पार्षदों को इन्होंने मारा है। उनमें कई लोग शराब पीकर आए थे। वो बवाल करने के इरादे से ही आए थे। प्रवेश साहिब वर्मा ने कहा कि मैं वहां मौजूद था, जब एक पार्षद ने शपथ ली, तो किसी ने कुछ नहीं बोला। जैसे ही दूसरे मनोनीत पार्षद ने शपथ ली, आम आदमी पार्टी का एक व्यक्ति माइक तोड़ने के लिए पहुंच गया। माइक को तोड़ने लगा और हमारे पार्षद को मारने लगा। माइक तोड़ने में उसका हाथ कट गया। उन्होंने कहा कि हमारे 2 पार्षदों - अनीता और इंदर कौर को आप के पुरुष पार्षदों ने घेर लिया। उनमें से 5 ने इंदर कौर को घेर लिया। किसी नुकीली चीज से उन्होंने उसे मारा और उसे चोट लग गई। जब अनीता बचाव में आई तो उसे भी कट लगा।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन