BJP का दावा, पंजाब के लोग विकास के लिए Modi सरकार और भारतीय जनता पार्टी के साथ

By Prabhasakshi News Desk | Jun 01, 2024

चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम पंजाब पहुंची। जहां भारतीय जनता पार्टी के लीगल एडवाइजर से हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने बात की।

बातचीत के दौरान उन्होंने धारा 370, राम मंदिर, वंदे भारत ट्रेन समेत तमाम विकास के मुद्दों को लेकर सरकार की तारीफ की और उम्मीद जताई कि मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। पार्टी ने दावा किया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी क्लीन स्वीप करती हुई नजर आ रही है। क्योंकि लोगों को समझ में आने लगा है कि स्पष्ट और टिकाऊ विकास केवल भारतीय जनता पार्टी ही दे सकती है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए बीजेपी ने कहा कि दोनों ही पार्टियां मौका परस्त हैं और उनके पास देश के विकास को लेकर कोई एजेंडा नहीं है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा