BJP का दावा, MUDA वाल्मिकी निगम 'घोटालों' में शामिल सिद्धारमैया, सीएम पद से देना चाहिए इस्तीफा

By अंकित सिंह | Jul 16, 2024

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि सिद्धारमैया कथित मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण और कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम घोटालों में शामिल थे। भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में करंदलाजे ने कहा कि मामले की "निष्पक्ष और निष्पक्ष" जांच के लिए सिद्धारमैया को तुरंत अपना इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि उनके पास राज्य के वित्त मंत्री का प्रभार भी है और वह "लीपापोती" करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनके इशारे पर दोनों निगमों में जो वित्तीय अनियमितताएं हुईं।

भाजपा नेत्री ने आगे कहा कि कर्नाटक में एसटी और दलितों के विकास के लिए आए पैसे का दुरुपयोग किया गया। कर्नाटक में कांग्रेस बार-बार संविधान का उल्लंघन कर रही है। विडंबना यह है कि संसद में कांग्रेस नेता संविधान की शपथ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछनी चाहता हूं कि एससी के लिए वैधानिक आवंटन कहां गया? उन्होंने दावा किया कि वह MUDA भूमि घोटाले में भी शामिल हैं। सिद्धारमैया की पत्नी को 50:50 अनुपात योजना के तहत भूखंड आवंटित किए गए थे। और वह घोटालों को दबाने और पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।

इसे भी पढ़ें: मैं राजनीतिक रूप से दुर्भावनापूर्ण अलोचनाओं से नहीं डरता: Chief Minister Siddaramaiah

भाजपा ने कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दावा किया है कि सिद्धारमैया राज्य निगमों में वित्तीय अनियमितताओं के दो मामलों में शामिल थे। कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम लिमिटेड से जुड़े अवैध धन हस्तांतरण का मामला तब सामने आया जब इसके लेखा अधीक्षक चन्द्रशेखर पी की 26 मई को एक नोट छोड़कर आत्महत्या कर लेने से मृत्यु हो गई। नोट में निगम के बैंक खाते से 187 करोड़ रुपये के अनधिकृत हस्तांतरण का आरोप लगाया गया है। इसमें यह भी दावा किया गया कि कुल राशि का 88.62 करोड़ रुपये "प्रसिद्ध" आईटी कंपनियों और हैदराबाद स्थित सहकारी बैंक के विभिन्न खातों में स्थानांतरित कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा