बीजेपी का वर्तमान विधायकों पर भरोसा कायम, पार्टी ने Nagpur East सीट से वर्तमान विधायक Khopde को फिर मैदान में उतारा

By Prabhasakshi News Desk | Oct 23, 2024

भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीते रविवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें पार्टी ने 99 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इस लिस्ट में पार्टी ने कई विधायकों को फिर से टिकट दिया है। बीजेपी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर कृष्णराव बावनकुले को कामठी से टिकट दिया है। तो वहीं पार्टी ने कृष्ण पंचम खोपड़े को नागपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह लिस्ट जारी होने से यह संकेत मिलते हैं कि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में सीट बंटवारे का मसला करीब-करीब सुलझ चुका है।

विधायक खेपड़े का राजनीतिक जीवन नब्बे के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ, जब वे नागपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजपा की युवा शाखा) के अध्यक्ष बने । 33 वर्ष की आयु में खोपड़े नागपुर नगर निगम के नगर पार्षद बने और 1992 से 2014 तक लगातार 5 कार्यकालों तक पार्षद रहे। वे नागपुर नगर निगम भारत में उप महापौर चुने गए, जब उन्होंने 1995-1996 में 36 वर्ष की आयु में नागपुर नगर निगम के उप महापौर के रूप में भी कार्य किया है।

भाजपा में शामिल होने से पहले वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सक्रिय सदस्य थे। कृष्णा खोपड़े ने 1991 में संध्या से विवाह किया। उनके दो बेटे हैं जिनका नाम अभिलाष और रोहित है। 1992 में 33 वर्ष की आयु में वे सतनामी नगर वार्ड से पार्षद चुने गए। तीन साल बाद खोपड़े नागपुर नगर निगम के उप महापौर बने। 2008 में वे नागपुर नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष चुने गए। 2009 में वे पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए। 2019 से वे बतौर विधायक तीसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा