Madhya Pradesh में भाजपा को जीत का भरोसा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ को लेकर किया ये दावा

By अंकित सिंह | Nov 02, 2023

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखेगी और इस महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में राजस्थान और छत्तीसगढ़ को कांग्रेस से छीन लेगी। एमपी में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के झूठे वादों के मुकाबले भाजपा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों पर चुनाव लड़ा जा रहा है। मप्र की जनता जानती है कि स्थिरता के कारण भारी विकास हुआ है। भाजपा 2003 से मध्य प्रदेश में सत्ता में है, दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक की 15 महीने की अवधि को छोड़कर जब कमल नाथ ने कांग्रेस सरकार का नेतृत्व किया था।

इसे भी पढ़ें: Delhi excise policy case: केजरीवाल ने ED को पत्र लिख समन वापस लेने की मांग की, चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश निकले

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित की है निश्चित रूप से मध्यप्रदेश की सम्मानित जनता डबल इंजन सरकार को पुनः आशीर्वाद देने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद, विकास और गरीब कल्याण को ध्येय में रखते हुए जन सेवा में समर्पित रहती है वही दूसरी ओर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल है जो भ्रष्टाचार में लिप्त हो कर तुष्टिकरण की राजनीति कर भारतीय संस्कृति और परंपरा का अपमान करती है। निश्चित रूप से मध्यप्रदेश की सम्मानित जनता पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए उत्साहित है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर