Chandigarh Lok Sabha सीट पर BJP जीत को लेकर आश्वस्त, 'इंडिया गठबंधन' पर बोला हमला

By Prabhasakshi News Desk | May 28, 2024

चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में पहुंची। जहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय टंडन से हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने बात की।

बातचीत के दौरान संजय टंडन ने खुद को पार्टी का एक सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि पार्टी का आदेश मिलने पर वह चुनाव मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने दावा किया कि चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व जीत होगी। टंडन ने बताया कि लोगों को उनके बीच में रहने वाला उम्मीदवार चाहिए और वे हमेशा क्षेत्र के लोगों के बीच ही रहते हैं। अपने अलग से बनाए गए घोषणा पत्र के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों से सुझाव लेने के बाद घोषणा पत्र तैयार किया गया है।

बीजेपी उम्मीदवार ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी देश में निश्चित रूप से 400 सीट का आंकड़ा पार कर लेगी। विपक्ष के उम्मीदवार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है। बातचीत के दौरान संजय टंडन ने आम आदमी पार्टी और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोलते हुए 'इंडिया गठबंधन' को ठग बंधन करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आप और कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाने में ही साथ आते हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत