प्रलोभन भरे चुनावी वादे कर रही हैं भाजपा-कांग्रेस- मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

रामपुर। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि दोनों ही पार्टियां प्रलोभन भरे चुनावी वादे कर रही हैं। मायावती ने यहां सपा उम्मीदवार आजम खां के समर्थन में गठबंधन की संयुक्त रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में कहा, भाजपा के हवा हवाई और प्रलोभन भरे चुनावी घोषणापत्र के बहकावे में नहीं आना है।

भाजपा ने देश की जनता से जो अच्छे दिन दिखाने के चुनावी वादे किये थे, वे अधिकांश वादे केन्द्र की पूर्व की कांग्रेस सरकार की तरह खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने कहा,  भाजपा का... सबका साथ सबका विकास... जुमलेबाजी बनकर रह गया है... इसी तरह के प्रलोभन भरे चुनावी वादे कांग्रेस भी कर रही है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पूरे देश में नोटबंदी और जीएसटी बिना किसी तैयारी के बहुत जल्दबाजी में लागू किया, इससे पूरे देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है। इससे छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारी बहुत दुखी हैं। देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और भ्रष्टाचार बढ़ा है।

प्रमुख खबरें

अधिकारियों पर CBI जांच के आदेश को Supreme Court में चुनौती देगी Punjab सरकार

British Airways के लंदन-शिकागो विमान की तकनीकी खराबी के बाद Heathrow पर आपात लैंडिंग

श्रीगंगानगर गुरुद्वारे में Rajasthan Police की कार्रवाई पर भड़के अकाल तख्त जत्थेदार, निष्पक्ष जांच की मांग

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा