चुनावी तारीखों के ऐलान का BJP-Congress ने किया स्वागत, अपनी-अपनी जीत का ठोका दावा

By अंकित सिंह | Oct 09, 2023

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सोमवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने के कार्यक्रम की घोषणा की। छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में होंगे - पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को होगा। मिजोरम में मतदान होगा 7 नवंबर को होगा, जबकि राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। पांचों राज्यों में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। 

इसे भी पढ़ें: MP Election 2023: जब CM Shivraj ने अचानक पब्लिक से पूछा, मामा को फिर से CM बनना चाहिए या नहीं

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनावों की घोषणा का स्वागत करता हूं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा भारी बहुमत से सभी राज्यों में  सरकार बनाएगी और आगामी 5 वर्षों के लिए जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कटिबद्ध भाव से काम करेगी। मतदान की तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। पांच राज्यों के चुनाव महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये अगले साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हो रहे हैं। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है।  

प्रमुख खबरें

Election Commission के खिलाफ मार्च निकाल रहे Rahul Gandhi हिरासत में लिए गए

Titan Company Shares में सितंबर तिमाही के बाद 4.4 Percent तक की भारी गिरावट

Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में

Samrat Choudhary ने विकसित भारत संकल्प सभा में गिनाईं केंद्र और Bihar सरकार की योजनाएं