George Soros पर घिरी BJP? Pawan Khera ने Kiren Rijiju से पूछा - किस मंत्री ने की मुलाकात?

By अंकित सिंह | Feb 18, 2026

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बुधवार को केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू को चुनौती दी कि वे सार्वजनिक रूप से यह घोषित करें कि भाजपा के किसी भी मंत्री ने जॉर्ज सोरोस से मुलाकात नहीं की है, और न ही किसी नेता के बच्चे सोरोस द्वारा वित्तपोषित संगठनों में काम करते रहे हैं या कर चुके हैं। उन्होंने पार्टी पर अपने सदस्यों को सोरोस से जोड़ने वाले आरोपों को लेकर सवाल उठाए। एएनआई से बात करते हुए खेड़ा ने कहा कि किरेन रिजिजू से कहिए, और मैं उन्हें चुनौती देता हूं, कि वे सार्वजनिक रूप से यह कहें कि भाजपा के किसी भी मंत्री ने सोरोस से मुलाकात नहीं की है। दूसरा, भाजपा नेताओं के बच्चों का एक भी उदाहरण ऐसा नहीं है जो सोरोस द्वारा वित्तपोषित संगठनों में काम कर रहा हो या कर चुका हो। मैं उन्हें चुनौती देता हूं।

रिजिजू ने आगे कहा कि राहुल गांधी भारत की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक व्यक्ति बन गए हैं। क्योंकि वे भारत विरोधी ताकतों से जुड़े हुए हैं। वे देश-विदेश में नक्सलवादियों, चरमपंथियों, विचारधारावादियों और जॉर्ज सोरोस जैसे लोगों से मिलते हैं। मंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर संसद की परंपराओं का पालन न करने और कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah's West Bengal Visit | अमित शाह का बंगाल दौरा! मायापुर ISKCON मुख्यालय में आध्यात्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में शोर-शराबा और हंगामा तो हमेशा होता ही है: हर पार्टी का अपना एजेंडा होता है और वह उसे सदन में आगे बढ़ाने की कोशिश करती है। यह अपने आप में कोई विफलता नहीं है। लेकिन हंगामे के साथ-साथ हमें उठाए जा रहे कदमों पर भी गौर करना होगा। विपक्ष में रहते हुए हमने स्पीकर पर कागज नहीं फेंके, सत्ता पक्ष के खिलाफ बैनर नहीं उठाए, और यही वजह है कि मैं नाराज हूं।

प्रमुख खबरें

Manipur के Kamjong में संदिग्ध उग्रवादियों ने फूंके 28 घर, एक की मौत

सऊदी अरब में दो नागरिकों को फांसी, Bangladesh ने प्रक्रिया की पूर्व सूचना न मिलने पर मांगा जवाब

कर्नाटक में सूखा और गन्ना किसानों का संकट: PM Narendra Modi से मिलेंगे DK Shivakumar

उम्र नहीं फिटनेस और फॉर्म देखें, Sunil Gavaskar ने Team India के लिए की Krunal Pandya की वकालत