Rahul Gandhi पर BJP का पलटवार, Anurag Thakur बोले- कांग्रेस ने देश को जो घाव दिए हैं, इतिहास उसका गवाह है

By अंकित सिंह | Dec 13, 2023

जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर राहुल गांधी के हमले का जवाब देते हुए, भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को आजादी के बाद तत्कालीन रियासतों को भारत संघ के साथ एकीकृत करने में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान का जिक्र किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इतिहास पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगा। राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस ने देश को जो घाव दिए, इतिहास उसका गवाह है। 

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 550 रियासतें थीं, उन्हें सरदार पटेल संभालते थे, वहां कोई समस्या नहीं है। एक को नेहरू संभालते थे... वह आज तक समस्याग्रस्त है। ज्यादातर समस्याएं 2019 में खत्म हो गईं। प्रसाद ने दावा किया कि राहुल गांधी सच्चाई से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा, "अमित शाह को इतिहास का पूरा ज्ञान है। आपके ज्ञान के बारे में देश भर में बहुत कुछ कहा जाता है। मैं उस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता।" बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने माउंटबेटन और रोमिला थापर का इतिहास पढ़ा है। 

इसे भी पढ़ें: Article 370 मुद्दे पर Gupkar गठबंधन को मिला Pakistan का साथ, भड़के पाक ने Kashmir की तुलना Gaza से कर नया शिगूफा छोड़ा

इससे पहले राहुल गांधी ने भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू पर अपनी टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि मंत्री इतिहास नहीं जानते हैं और इसे "फिर से लिखते रहते हैं"। उन्होंने अपने बयान में कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारत के लिए अपनी जिंदगी दे दी, सालों जेल में रहें। गृह मंत्री अमित शाह को शायद इतिहास नहीं मालूम... ये बात केवल भ्रमित करने के लिए की गई है। मूल मुद्दा जातीय जनगणना, भागीदारी और देश का धन किसके हाथों में जा रहा है, ये है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इतिहास पर एचएम अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा, "ऐसा लगता है कि राहुल गांधी ने माउंटबेटन द्वारा लिखित इतिहास का अध्ययन किया है, क्योंकि अमित शाह केवल भारत के इतिहास के बारे में बोलते हैं।"

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप