कोरोना से जंग में सोनिया के सुझाव पर बीजेपी का पलटवार, खबरों में बने रहने के लिए कांग्रेस कर रही राजनीति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जब देश कोरोना वायरस महामारी से पार पाने का प्रयास कर रहा है ऐसे वक्त में कांग्रेस खबरों में बने रहने के लिए ‘आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति’ कर रही है और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी जनता को गुमराह कर रहीं हैं। गांधी ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिख कर सरकार को कई सुझाव दिए थे। इसी पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस संबंध में पहले ही कई कदम उठा लिए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो कदम केन्द्र को सुझाए हैं उन पर वह उन राज्यों मेंअमल करे जहां उनकी सरकारों है। हुसैन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा,‘‘संकट की इस घड़ी में भारत को एकजुट होना चाहिए और कोरोना वायरस को मात देनी चाहिए। यह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति का वक्त नहीं है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह