Tejashwi Yadav के बड़े वादों पर भाजपा का पलटवार, Rituraj Sinha बोले- 'हताशा में प्रलोभन दे रहे'

By एकता | Oct 26, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने की कवायद में, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने रविवार को कई महत्वपूर्ण चुनावी घोषणाएं कीं। इन वादों में पंचायती राज प्रतिनिधियों के भत्ते दोगुने करने, उन्हें 50 लाख रुपये का बीमा कवरेज देने और परंपरागत कारीगरों को 5 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण देने की घोषणा शामिल है।

इसके अलावा, यादव ने परंपरागत कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की, मिट्टी के बर्तन, लोहार और बढ़ईगीरी जैसे व्यवसायों में लगे लोगों को अपना काम बढ़ाने के लिए 5 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: वोटों के लिए Tejashwi Yadav का डबल दांव, पंचायत प्रतिनिधियों को डबल भत्ता, कारीगरों को 5 लाख का ऋण

भाजपा ने साधा निशाना, तेजस्वी को बताया 'हताशा'

तेजस्वी यादव के इन वादों पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने यादव पर हताशा में 'गुमराह करने की कोशिश' करने का आरोप लगाया।

सिन्हा ने कहा, 'तेजस्वी यादव बहुत हताश लग रहे हैं। पहले उन्होंने 2.5 करोड़ सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, जिसके लिए बिहार सरकार को 12 लाख करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। फिर उन्होंने कहा कि वह 1 लाख जीविका दीदी को सरकारी नौकरी देंगे। अब उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों का वेतन दोगुना करने का वादा किया है।'

भाजपा नेता ने आगे कहा, 'यह सब कहने से तेजस्वी यादव को कुछ नहीं हो रहा है, क्योंकि यह सब हो नहीं सकता... बिहार में जंगलराज टी-शर्ट और पैंट में घूम रहा है... वह लोगों को प्रलोभन देकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।'

प्रमुख खबरें

भारतीय महिला कुश्ती का ऐतिहासिक पल, Manisha Bhanwala ने जीता World Wrestling Championship Gold

पाक सेना ने सीमा पार Afghan Taliban की चौकियों और बंकरों पर की भारी गोलाबारी

Manisha Bhanwala ने World Championship में Abigail Nette को 8-6 से हराकर रचा इतिहास

Vinesh Phogat मामले में WFI को Delhi High Court का निर्देश, 2 हफ्ते में लें फैसला