'पांच चरणों के मतदान में BJP ने पार किया 310 सीटों का आंकड़ा', Amit Shah बोले- ओडिशा में भी हर जगह कमल खिलेगा

By अंकित सिंह | May 21, 2024

गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा में चुनावी प्रचार के दौरान दावा किया कि भाजपा ने चुनाव के पांच चरणों के मतदान में 310 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में 5 चरण के चुनाव समाप्त हो चुके हैं। इन 5 चरणों में मोदी जी 310 पार कर गए हैं, अब छठे और सातवें चरण में आपको मोदी जी को 400 पार कराना है। उन्होंने कहा कि इस बार ओडिशा में हर जगह 'कमल' खिलेगा। चुनाव के पांच चरण ख़त्म हो चुके हैं और मोदी जी 310 पार कर चुके हैं! अब छठा और सातवां चरण सुनिश्चित करेगा '400 पार'!

अमित शाह ने कहा कि हम ऐसा ओडिशा बनाना चाहते हैं, जिसमें किसी युवा को अपना परिवार छोड़कर किसी अन्य राज्य में मजदूरी करने न जाना पड़े। उसे अपने प्रदेश में ही काम मिल जाए। उन्होंने कहा कि आप भाजपा की सरकार बना दीजिए, हम मेहनत करने वाला युवा और जोशीला मुख्यमंत्री देकर ओडिशा को समृद्ध बनाएंगे। इस पश्चिमी क्षेत्र के साथ BJD सरकार ने हमेशा अन्याय किया है। मैं आज कहकर जाता हूं, समग्र ओडिशा का पूर्ण विकास हो, इसके लिए भाजपा कटिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें: Bihar के बेतिया में गरजे Amit Shah, जनता को बताया देश में जब एक मजबूत सरकार होती है तो क्या होता है

बीजद पर वार करते हुअ उन्होंने कहा कि नवीन बाबू की सरकार झोले की सरकार है। मोदी जी यहां जो 5 किलो चावल, प्रतिव्यक्ति, प्रतिमाह भेजते हैं, नवीन बाबू उसपर अपने फ़ोटो वाला झोला लगाने का काम करते हैं। यहां महाप्रभु के रत्न भंडार की चाबियां गुम हो गईं, नकली चाबी बनाई गई। कोई नहीं बताता कि रत्न भंडार कितनी बार खुला। रत्न भंडार की जांच रिपोर्ट को छिपाया गया। मैं आपको कह कर जाता हूं, आप भाजपा सरकार बना दो, रत्न भंडार के एक-एक पैसे का हिसाब हम उत्कल प्रदेश की जनता के सामने रखेंगे। 

प्रमुख खबरें

Ishaq Dar ने ईरानी समकक्ष Abbas Araghchi से की बातचीत, कूटनीति पर दिया जोर

Delhi के Mohan Garden में स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू से हमला, पांच आरोपी पकड़े गए

Mumbai में Tiger Shroff पर अज्ञात हमलावर ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे अभिनेता

Donald Trump ने इजराइली चुनाव में Benjamin Netanyahu को दिया समर्थन