Ayodhya बलात्कार पीड़िता के परिजन से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, कहा- दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

By अंकित सिंह | Aug 04, 2024

राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बलात्कार पीड़िता के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद बाबूराम निषाद ने कहा कि हमने पीड़िता की मां से बात की और हम पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे। उन्होंने दावा किया कि हमारी उत्तर प्रदेश सरकार इस अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को बख्शने वाली नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार उनके (आरोपियों) खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेगी कि कई पीढ़ियां याद रखेंगी। 

बीजेपी नेता नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि सभी आरोपियों को सजा दी जाएगी और जांच की जा रही है। हम अधिकारियों से बात करेंगे। यह एक गंभीर घटना है। समाजवादी पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। पुलिस के मुताबिक, मोइद खान और राजू खान ने दो महीने पहले लड़की से बलात्कार किया था और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया था। उसने बताया कि मेडिकल जांच में लड़की के गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद घटना का खुलासा हुआ। 

इसे भी पढ़ें: केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, रेपिस्ट को बचाना सपा की जन्मजात फितरत, शिवपाल ने किया पलटवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि मोइद खान समाजवादी पार्टी (सपा) का सदस्य है और फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद की टीम का हिस्सा है। योगी ने पिछले बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा था, यह अयोध्या का मामला है। मोइद खान सपा से जुड़ा हुआ है और अयोध्या के सांसद की टीम का सदस्य है। उसे 12 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार में शामिल पाया गया है। समाजवादी पार्टी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। अयोध्या जिला प्रशासन ने शनिवार को मोइद खान की बेकरी को ध्वस्त कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा