BJP की दिल्ली इकाई ने केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2024

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस में विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के मरम्मत किए गए सरकारी बंगले की एक कथित प्रतिकृति भी रखी थी। उन्होंने इसे ‘शीशमहल’ करार देते हुए मरम्मत कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया। 

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election । विपक्ष ने मौका गंवाया, BJP को पूर्व व दक्षिण में बढ़त मिल सकती है : Prashant Kishor

ईडी ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया था। वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के बड़े नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिन का अनशन करने के लिए एकत्रित हुए।

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform