राजभवन के खिलाफ ‘असंवैधानिक वक्तव्य’ पर विधानसभाध्यक्ष के खिलाफ भाजपा ने कार्रवाई की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने ‘अपने संवैधानिक पद की मर्यादा कथित रूप से नीचा गिराने‘ को लेकर विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो की मंगलवार को आलोचना की और तथा ‘‘असंसदीय एवं असंवैधानिक वक्तव्य’’ देने को लेकर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है। यह हमला ऐसे समय किया गया है जब एक दिन पहले ही महतो ने राजभवन पर ‘भाजपा के इशारे’ पर काम करनेतथा विधानसभा में राज्य सरकार द्वारा पारित कराये गये अहम विधेयकों को लटकाने का आरोप लगाया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में पार्टी के एक सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से यहां मुलाकात की और उनसेमहतो के खिलाफ उनकी असंवैधानिक टिप्पणियों के मामले में तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की।

परंतु झारखंड के वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा सारी सीमाओं का उल्लंघन किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि हाल में झामुमो के एक कार्यक्रम में विधानसभाध्यक्ष ने राजभवन पर भाजपा के इशारों पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कहा था कि विधानसभा में पारित अनेक विधेयकों को अपनी स्वीकृति न देकर राजभवन उन्हें लटकाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने सरना कोड पारित करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था लेकिन राजभवन ने यह विधेयक लौटा दिया।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते