Nagaon Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा ने बदरुद्दीन अजमल पर बनाई 1.10 लाख वोटों की निर्णायक बढ़त

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 09, 2026

गुवाहाटी, नौ अक्टूबर असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को मतगणना के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार देवाशीष शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल पर 1,10,629 वोट की निर्णायक बढ़त बना ली। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, पूर्व आईएएस अधिकारी शर्मा को 4,20,705 वोट मिले, जबकि अजमल को 3,10,076 वोट मिले।

सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती शुरू हुई। नगांव में दो केंद्रों-डॉसन उच्चतर माध्यमिक स्कूल और नगांव राजकीय बाल विद्यालय में की जा रही है, जहां प्रत्येक केंद्र पर 14-14 मेज लगाई गई हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में नगांव और मोरीगांव जिलों में फैले आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

दोनों मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को किसी भी जुलूस के आयोजन से पहले जिला प्रशासन से अनुमति लेने का निर्देश दिया गया है। मुख्य मुकाबला शर्मा, बोरा और अजमल के बीच है।

उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। छह अक्टूबर को हुए उपचुनाव में 76.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

प्रमुख खबरें

एलन मस्क के बयान से उठते गंभीर सवाल- भारत की संप्रभुता और सुरक्षा सर्वोपरि

Dhruv Rathee की नागरिकता और वीजा शर्तों की जांच करे गृह मंत्रालय: Bhaskar Rao

Samrat Choudhary का निर्देश: Bihar में STF होगी मजबूत, Dial-112 का रिस्पॉन्स टाइम घटेगा

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?