ममता बनर्जी ने द्रोपदी मुर्मू की जीत की संभावनाओं को स्वीकारा, बोलीं- भाजपा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा से पहले नहीं की चर्चा

By अनुराग गुप्ता | Jul 01, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार को घोषणा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हमसे चर्चा नहीं की। आपको बता दें कि एनडीए की तरफ से द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं। जबकि विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हैं। ऐसे में दोनों उम्मीदवारों के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की संभावना है। हालांकि एनडीए का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: आदिवासी महिला होने के कारण ही दिया द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन : मायावती 

राजनाथ सिंह ने की थी बात

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों के विचार जानने के लिए कई नेताओं के बातचीत की थी। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं से बातचीत की थी। हालांकि उस वक्त विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार का नाम तय नहीं हो पाया था और ममता बनर्जी की नई दिल्ली में हुई बैठक बेनतीजा रही थी। जिसके बाद शरद पवार ने विपक्षी दलों की फिर से बैठक बुलाई, जहां पर यशवंत सिन्हा के नाम पर मुहर लगी थी।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा