भाजपा दिल्ली की सड़कों पर गुंडागर्दी कर रही है: सिसोदिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2022

नयी दिल्ली| दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ ‘‘चक्का जाम’’ के बहाने शहर की सड़कों पर ‘‘गुंडागर्दी’’ करने का आरोप लगाया। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा के शराब माफियाओं से संबंध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा दिल्ली की सड़कों पर गुंडागर्दी कर रही है, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रही है क्योंकि उनकी चोरी के स्रोत को बंद कर दिया गया है। जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली में शराब की दुकानों की संख्या नहीं बढ़ी है। उन्होंने कहा कि 2015 में, 850 शराब की दुकानें थीं और नई आबकारी नीति के तहत अब तक केवल 501दुकानें ही खुली हैं।

प्रमुख खबरें

Gayatri Devi Death Anniversary: जब Indira Gandhi ने राजमाता को कहा शीशे की गुड़िया, तिहाड़ जेल तक पहुंची थी रंजिश

Ishwar Chandra Vidyasagar Death Anniversary: बंगाल की कुरीतियों को मिटाने वाले महान Social Reformer, जिनकी विरासत आज भी है प्रेरणा

अदाणी पोर्ट्स का पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 10.23 प्रतिशत बढ़कर 3,649.50 करोड़ रुपये हुआ

असम बाढ़ पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने जताई चिंता, लोगों से राहत कार्यों में मदद करने की अपील की