'लोगों को बांटकर राजनीति कर रही BJP', Sharad Pawar बोले- I.N.D.I.A. की बैठक में भाजपा के खिलाफ बनेगी रणनीति

By अंकित सिंह | Aug 16, 2023

महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार को लेकर जबरदस्त तरीके से बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने दावा किया है कि अजित पवार लगातार शरद पवार के पास भाजपा के ऑफर को लेकर जा रहे हैं। हालांकि एनसीपी और सुप्रिया सुले की ओर से इससे साफ तौर पर इंकार किया जा रहा है। इन सब के बीच शरद पवार ने साफ तौर पर कहा है कि लोगों ने उनके रुख की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारी तादाद में लोगों से उन्हें प्रतिक्रियाएं मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उनके साथ ही विपरीत काम कर रहे हैं। भाजपा धर्म, समुदाय के आधार पर लोगों को बांट रही है। उन्होंने कहा कि इंडिया की अगली बैठक मुंबई में होगी। बैठक के लिए सफल योजनाएं बनाएंगे। बीजेपी से लड़ने की सफल रणनीति होगी। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: चाचा-भतीजे की सीक्रेट मीटिंग पर बोले संजय राउत, अजित इतने बड़े नहीं कि शरद पवार को ऑफर दे सकें

चर्चा में पवार

हाल के दिनों में शरद पवार और उनके भतीजे अजीत पवार के बीच कई बैठक हुई है। इसी बैठक को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने यह दावा कर दिया कि अजित पवार शरद पवार को बीजेपी के ऑफर के बारे में लगातार बता रहे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक भाजपा अजित पवार के जरिए शरद पवार को दो ऑफर दे रही है। एक ऑफर यह है कि या तो वह केंद्र में कृषि मंत्री बन जाए या फिर नीति आयोग के चेयरमैन का पद का ऑफर है। इसके अलावा दूसरे ऑफर की बात करें तो उसको लेकर दावा किया गया कि सुप्रिया सुले को केंद्र में और जयंत पाटिल को राज्य में मंत्री बनाया जाएगा। वहीं, शरद पवार ने स्पष्ट किया कि बैठक गुप्त नहीं थी और परिवार के सबसे वरिष्ठ के रूप में, वह अपने परिवार के सदस्यों से मिल सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Modi Pezeshkian Meeting से बुरी तरह भड़का अमेरिका, Marco Rubio ने दे डाली सख्त चेतावनी

Health Tips: Heart Disease और Dementia का खतरा कम कर सकती है Shingles Vaccine, रिसर्च का दावा

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे भर्ती

PM Narendra Modi ने महान अभिनेता Uttam Kumar की जन्मशती पर दी श्रद्धांजलि