भाजपा लोकसभा चुनाव जीतने के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण कर रही है: तृणमूल नेता रिपुन बोरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2023

तृणमूल कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अगले साल लोकसभा चुनाव में अपनी नैया पार लगाने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ध्रुवीकरण कर भावनाएं भड़का रही है। बोरा ने दर्रांग जिले में बजरंग दल के शिविर में हथियारों के प्रशिक्षण पर शुरुआती चुप्पी को लेकर पुलिस एवं सरकारी मशीनरी पर भी निशाना साधा। इस घटना से राज्य में विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘देश में भाजपा का यही तौर-तरीका है। इस बार यहां बजरंग दल है, लेकिन वे इसे संघ परिवार कहते हैं। वे सभी समान विचारधारा के संगठन हैं।’’

विपक्षी कांग्रेस एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आयोजकों तथा जिला प्रशासन की भूमिका के खिलाफ जांच की मांग की है। राज्यों की भाजपा सरकारों को निशाने पर लेते हुए राज्यसभा सदस्य बोरा ने कहा, ‘‘ जहां कहीं भी भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार है, चाहे मणिपुर हो या हरियाणा, समुदायों के बीच संघर्ष शुरू हो गया है। 2024 के लोकसभा चुनाव पर नजर गड़ायी भाजपा लोगों का ध्रुवीकरण करने के लिए ‘एक राष्ट्र, एक धर्म, हिंदू राष्ट्र’ के नारे में लगी हुई है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे भावनात्मक कार्ड से हिंदुओं को लामबंद करना और चुनाव जीतना चाहते हैं क्योंकि उनके पास दिखाने के लिए विकास के काम नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी प्रवाह से US Dollar के मुकाबले Rupee 5 पैसे चढ़कर 94.46 पर पहुंचा

Janmashtami 2026 Special: लड्डू गोपाल के Prasad के लिए ऐसे बनाएं Dhaniya Panjiri, जानें Recipe

विदेशी पूंजी प्रवाह से Rupee में बढ़त, शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 94.46 पर पहुंचा

पाकिस्तानी पत्नी को तलाक, कोर्ट से मौत की सजा की मांग... 36 साल पुराने सरला भट हत्याकांड से बचने के लिए विक्टिम कार्ड खेल रहा यासीन मलिक?