मिशन 2024 में जुटी भाजपा, नड्डा-शाह की उपस्थिति में बड़ी बैठक, हारी हुई 144 सीटों के लिए बनेगा प्‍लान

By अंकित सिंह | Sep 06, 2022

2024 के लोकसभा चुनाव में लगभग डेढ़ साल का वक्त बचा हुआ है। हालांकि, इसको लेकर अब राजनीतिक सरगर्मियां तेज होते दिखाई दे रही है। विपक्ष जहां एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर सत्तारूढ़ भाजपा भी अपने रणनीति को तैयार करने में जुट गई है। इसी कड़ी में आज भाजपा की एक अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में उन 144 लोकसभा सीटों के लिए रणनीति तैयार की जाएगी जिन पर भाजपा 2019 के चुनाव में चुनाव में मामले अंतर से हार गई थी। भाजपा ने इन सभी सीटों को पांच समूह में बांट दिया है। इन समूहों का नेतृत्व एक केंद्रीय मंत्री करेंगे। इन 144 सीटों में पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की सीटें शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव को लेकर KCR का बड़ा ऐलान, गैर-भाजपाई सरकार बनने पर देशभर के किसानों को मिलेगी मुफ्त बिजली

पार्टी की ओर से इन निर्वाचन क्षेत्रों को लेकर एक विस्तृत खाका तैयार किया जा रहा है। इस प्रेजेंटेशन में निर्वाचन क्षेत्रों की धर्म, जाति, भौगोलिक क्षेत्र, मतदाताओं का झुकाव और इसके पीछे के कारणों की जानकारी शामिल है। कुल मिलाकर देखे तो राष्ट्रीय राजनीति में फिलहाल 2024 चुनाव को लेकर धमक देखने को मिल रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं जहां वे विपक्षी एकजुटता को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं और विपक्ष के नेताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं। वहीं, भाजपा के नेता भी लगातार विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं, वहां की स्थितियों को समझने की कोशिश कर रहे हैं और विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आलाकमान तक पहुंचा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर