नए मिशन पर जुटी बीजेपी, दिल्ली में बनेगी रणनीति, 5-6 दिसंबर को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक

By अभिनय आकाश | Dec 03, 2022

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 5 और 6 दिसंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक की घोषणा की है। इस बैठक मे  2024 के आम चुनावों की राह तय करने के लिए सभी राज्यों से पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। मामले की जानकारी रखने वालों ने कहा है कि नड्डा इस दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी मंगलवार को समापन सत्र को वर्चुअली संबोधित करने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें: क्या डिप्टी CM बने घूम रहे हो, अखिलेश का खुला ऑफर, 100 विधायक लाओ और सीएम बन जाओ

साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, सभी राज्यों के प्रभारियों व सह प्रभारियों, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों व संगठन महासचिवों को भी बैठक के लिए बुलाया गया है. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''2024 के लोकसभा चुनाव और 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए दो दिवसीय बैठक में सरकार की उपलब्धियों और संगठन को मजबूत करने की जानकारी साझा की जाएगी. इसमें संगठन के कामकाज की भी समीक्षा की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Akshaya Tritiya पर पाएं Gorgeous Look, ट्राय करें ये 5 लेटेस्ट Suit Designs

‘देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश’, Delimitation पर Rahul Gandhi का बड़ा हमला

Nashik TCS केस में फडणवीस का बड़ा एक्शन, बोले- गंभीर मामला, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

Energy Crisis से निपटने को तैयार Bangladesh, Rooppur न्यूक्लियर प्लांट से बदलेगी देश की तस्वीर