भाजपा ने सरयू राय समेत बीस नेताओं को छह वर्ष के लिए किया निष्कासित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2019

रांची। भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी विरोधी कार्यों के लिए सोमवार को सख्ती बरतते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सरयू राय समेत बीस प्रदेश नेताओं को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया। सोमवार रात जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में बोले मोदी, झामुमो, कांग्रेस और राजद का जनता से विश्वासघात का रहा है इतिहास

उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निर्देशानुसार पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सरयू राय, बड़कुवार गागराई, महेश सिंह, दुष्यंत पटेल एवं अमित यादव को पार्टी के निर्णयों के खिलाफ काम करने तथा पार्टी के संविधान विरोधी कार्यों के लिये जमशेदपुर महानगर से अमरप्रीत सिंह काले, सुबोध श्रीवास्तव, असीम पाठक, रजनीकांत सिन्हा, सतीश सिंह, रामकृष्ण दुबे, डी डी त्रिपाठी, रामनारायण शर्मा, रतन महतो, हरे राम सिंह, मुकुल मिश्र, हजारीबाग एवम् रामगढ़ से सर्वेश सिंह, संजय सिन्हा, मिथिलेश पाठक तथा त्रिभुवन प्रसाद की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छह वर्षों के लिये समाप्त कर दी है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल ने साधा रघुवर दास पर निशाना, बताया सबसे भ्रष्ट व्यक्ति

सरयू राय ने अपना टिकट काटे जाने से नाराज होकर इसके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास को ही जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था तथा उनके खिलाफ वह निर्दलीय चुनाव लड़े थे।

 

प्रमुख खबरें

Afghanistan में गोलीबारी में तीन विदेशी नागरिकों समेत चार लोगों की मौत

Delhi में तीन स्थानों पर लगी भीषण आग, कोई हताहत की सूचना नहीं

Himachal में चार लोकसभा सीट के लिए 37 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

Amarnath Yatra के लिए 65 हजार से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया