भाजपा की नजर 2022 निकाय चुनाव पर, दिल्ली में कार्यकारी समिति की बैठक में चुनौतियों पर चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में नगर निकाय उप चुनाव में खाता नहीं खोल पाने के बाद भाजपा की दिल्ली इकाई की कार्यकारी समिति ने शनिवार को बैठक करके आगे की चुनौतियों पर चर्चा की। दिल्ली में अगले साल निकाय चुनाव होने वाले हैं। बैठक में पार्टी के नेताओं ने विभन्न मुद्दों को उठाया जिसमें अनाधिकृत कालोनियों को नियमित किया जाना और नगर निगम के चुनाव से संबंधित विषयों को रेखांकित किया गया। बैठक में शामिल एक सदस्य ने बताया, ‘‘पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनाव में विजयी होगी।’’ नगर निगमों के उप चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पांच में से चार सीट पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस को एक सीट पर जीत हासिल हुई। वहीं भाजपा अपना खाता नहीं खोल पाई। भाजपा शालीमार बाग का सीट भी आप के हाथों गंवा बैठी। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिल्ली इकाई के भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि वॉर्ड इकाइयों का संगठनात्मक दौरे में उन्हें कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पार्टी 2022 निकाय चुनाव के लिए तैयार है।

प्रमुख खबरें

Sunak ने Britain में मरीजों को संक्रमित खून चढ़ाए जाने के दशकों पुराने प्रकरण को लेकर माफी मांगी

सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार की महत्ता पर India, अन्य देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं: US

Singapore : भारतीय मूल के डिलिवरी बॉय को मांस उत्पाद चोरी करने के लिए जेल की सजा

T20 World Cup के दौरान Viv Richards को राष्ट्रीय टीम का मेंटर बनाना चाहता है PCB